Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeहादसासड़क हादसे में तीन की मौत ,मरने वालों में दो पुलिसकर्मी शामिल

सड़क हादसे में तीन की मौत ,मरने वालों में दो पुलिसकर्मी शामिल

चमोली: शुक्रवार सुबह एक टैंपो ट्रैवलर्स की बाइक से टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। मरने वालों में से दो पुलिसकर्मी बताये जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास दर्दनाक हादसा हो गया जहां टेंपो ट्रैवलर्स से एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की बतायी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी, इस दौरान हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृत लोगो में दो पुलिस के जवान भी बताये जा रहे है।

टक्कर इतनी के बाद तीनों बाइक सवार टेम्पो के नीचे आ गएI जिसमे स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व दो पुलिस के जवान सचिन व मनवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भिजवा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments