Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिविश्व शांति के लिए तिब्बती समुदाय ने की नगर परिक्रमा

विश्व शांति के लिए तिब्बती समुदाय ने की नगर परिक्रमा

नैनीताल: जिला मुख्यालय नैनीताल में तिब्बती व भोटिया समुदाय की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर नैनीताल शहर की शांति, तरक्की व खुशहाली के साथ ही विश्व शांति के लिए नगर परिक्रमा का विशेष आयोजन किया जा रहा है, परिक्रमा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

तिब्बती समुदाय द्वारा आयोजित नगर परिक्रमा को आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह ठीक 7 बजे तिब्बती समुदाय के पवित्र धार्मिक स्थल बौध मठ से मठ प्रभारी लोबसंग फ ग्याल रिनपोचो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर परिक्रमा मठ सुख निवास से तल्लीताल, डीएम आवास, सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज, सेंट जोसेफ , गर्वनर हाउस, ऑल सेंट्स, शेरवुड कालेज, टैंकी बैंड, भराफाटोर, स्नो व्यू और होते हुए सुख निवास स्थित बौध मठ में समाप्त होगी।

इस दौरान बौध मठ के सभी पुजारियों की ओर से रास्ते  भर में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। नगर परिक्रमा के दौरान दोनों समुदायों के लोग अपने हाथ में भगवान बुद्ध की जीवनी पर लिखी पुस्तक को साथ लेकर चल रहे हैं। नगर परिक्रमा के चलते दिनभर तिब्बती व भोटिया माला बाजार दोनों ही पूरी तरह से बंद हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments