Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeपर्यटनमसूरी और नैनीताल जाने के लिए पर्यटक जल्द उठा सकेंगे हवाई सेवा...

मसूरी और नैनीताल जाने के लिए पर्यटक जल्द उठा सकेंगे हवाई सेवा का आनंद

देहरादून : उत्तराखंड के दो प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी और नैनीताल में आवागमन हेतु पर्यटकों के लिए जल्द ही नई सुविधा शुरु की जाएगी I पर्यटकों के लिए देहरादून से हेली सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। अभी तक देहरादून से नैनीताल और देहरादून से मसूरी के लिए हेली सेवाएं नहीं हैं। मसूरी जाने के लिए पर्यटकों को सड़क मार्ग लेना होता है। पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर जाम की स्थिति रहती है।

प्रदेश में इस समय उड़ान योजना के तहत सात हवाई मार्गों पर हेली सेवाएं दी जा रही हैं। इनमें देहरादून से टिहरी, देहरादून से गौचर, देहरादून से श्रीनगर, टिहरी से श्रीनगर, सहस्रधारा से चिन्यालीसौड़, देहरादून से हल्द्वानी और पंतनगर से पिथौरागढ़ की हेली सेवा शामिल हैं। इन हेली सेवाओं के प्रति प्रदेशवासी और पर्यटक, दोनों ही रुचि दिखा रहे हैं। जिसको देखते हुए इस कड़ी में उड़ान योजना के तहत दो अन्य हेली सेवाओं को शुरू किया जा रहा है। मसूरी के लिए हेली सेवा जौलीग्रांट एयरपोर्ट और नैनीताल के लिए हेली सेवा सहस्रधारा हेलीपैड से शुरू की जाएगी। नागरिक उड्डयन विभाग का प्रयास छह महिने के अंदर ये हेली सेवाएं शुरू करने का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments