Latest news
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम तीन दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव दून के पुलिस कप्तान ने किए 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादले उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को श्री बदरीनाथ धाम में पहुंची उद्धव व कुबेर जी की उत्सव डोलियाँ श्रद्धालुओं के लिए खुले तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeहादसादो वाहनों की टक्कर, चालक की मौत, हेल्पर गंभीर

दो वाहनों की टक्कर, चालक की मौत, हेल्पर गंभीर

देहरादून: सोमवार अलसुबह देवप्रयाग सड़क हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई जबकि वाहन का हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल को नजदीकी अस्पताल में उपचार के भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे एक वाहन गाजियाबाद से सीमेंट लेकर श्रीनगर गढ़वाल जा रहा था। जोकि चौकी बछेलीखाल के समीप अनियंत्रित होकर  सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गया। जिसके बाद टैंकर सड़क के नीचे गहरी खाई में जा गिरा और सीमेंट लेकर जा रहा वाहन सड़क पर ही पलट गया। जिससे वाहन चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि हेल्पर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक का नाम फिरदौस पुत्र खलील अहमद निवासी सोनभद्र उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments