Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधवृंदावन के एक आश्रम के समीप दो महिलाओं के मिले शव, जांच...

वृंदावन के एक आश्रम के समीप दो महिलाओं के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून: वृंदावन में आश्रम के समीप आज शुक्रवार की सुबह दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। महिलाओं की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

शुक्रवार की सुबह तीर्थनगरी की संत कॉलोनी के एक आश्रम से करीब 100 मीटर दूरी पर दो महिलाओं के शव मिले। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

दोनों महिलाओं की पहचान हो गई हैं| महिला की पहचान 61 वर्षीय चंपा गुप्ता निवासी लखनऊ और दूसरी महिला 68 वर्षीय सुशीला देवी निवासी बिहार के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक महिलाओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। 

स्थानीय लोगों ने इन महिलाओं की मौत का जिम्मेदार एक आश्रम के प्रबंधन को बताया हैं। वहीं बाबा मनमोहन दास ने बताया कि आश्रम में महिलाओं की सेवा, भोजन वितरण आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार तो खूब किया जाता है, लेकिन आश्रम में कथा सुनने आने वाले भक्तों के विश्राम की कोई व्यवस्था तक नहीं की जाती है। 

आरोप है कि आश्रम में रात में श्रद्धालुओं को रुकने तक नहीं दिया जाता। आश्रम के लोग महिलाओं को पीटकर बाहर भगा देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बाहर सोना पड़ता है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments