Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसंजय राउत के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे, परिवार से मुलाकात कर बढ़ाया...

संजय राउत के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे, परिवार से मुलाकात कर बढ़ाया ढाढ़स

देहरादून: पात्रा चॉल घोटाले मामले में गिरफ्तार हुए शिवसेना नेता संजय राउत के परिवार से मिलने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उनके घर पहुंचे I

मुश्किल के इस दौर में उद्धव ठाकरे संजय राउत के परिवार को हिम्मत देने पहुंचे I उन्होंने राउत की मां से गले लग उन्हें ढाढ़स बढ़ाया। उन्होंने राउत की पत्नी और बेटी से भी मुलाकात की।

निश्चित रूप से गिरेगी शिंदे सरकार : आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र कभी भी विश्वासघात बर्दाश्त नहीं करेगा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार निश्चित रूप से गिर जाएगी। कोंकण क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार का ध्यान ‘गंदी राजनीति’ पर है, न कि लोगों के कल्याण पर।

शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने कहा कि यह पूरा राजनीतिक ड्रामा डेढ़ महीने का है। सरकार निश्चित रूप से गिर जाएगी I

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद आधी रात को शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, राउत ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं मेडिकल के बाद आज उन्हें पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। ईडी के अधिकारियों ने शिवसेना नेता संजय राउत को मुंबई की अदालत में पेश किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments