Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डरक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत पीएनबी ने सौंपा मृतक पुलिस कर्मी की...

रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत पीएनबी ने सौंपा मृतक पुलिस कर्मी की पत्नी को 50 लाख रूपये का चैक, डीजीपी रहे मौजूद

देहरादून: पंजाब नेशनल बैंक देहरादून जोन द्वारा रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मी ओ.पी. विजय चौहान की पत्नी ममता चौहान को 50 लाख रूपए का चेक दिया गया। यह राशी पंजाब नैशनल बैंक की ओर से सूबे के डीजीपी अशोक कुमार की मौजूदगी में, पीएनबी के जोनल मैनेजर संजय काण्डपाल ने मृतक की पत्नी को सौंपाI

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि वर्ष 2019 में उत्तराखण्ड पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़े कल्याणकारी कदम के रूप में उत्तराखण्ड पुलिस तथा पंजाब नेशनल बैंक के बीच पुलिस सैलरी पैकज के लिए एम.ओ.यू. किया गया था, जिसके अन्तर्गत जिन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन पंजाब नेशनल बैंक में आहरित हो रहा है उनको रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 30 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा था, वर्ष 2021 में एम.ओ.यू. का नवीनीकरण कर इस बीमा कवर को बढ़ाकर 50 लाख रूपए कर दिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019 से अब तक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 15 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।

पुलिस सैलरी पैकज के अन्तर्गत पीएनबी के अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ भी वर्ष 2018 में यह एम.ओ.यू. किया गया था, जिसके अन्तर्गत बिना प्रीमियम जमा किए दुर्घटना आदि में मृत्यु होने पर 25 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा था। वर्ष 2021 में एम.ओ.यू. का नवीनीकरण कर इस बीमा कवर को बढ़ाकर 50 लाख रूपए कर दिया गया है। इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018 से अब तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 9 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।

पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 24 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments