Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयवंदे भारत एक्सप्रेस पथराव: भाजपा ने की एनआईए जांच की मांग

वंदे भारत एक्सप्रेस पथराव: भाजपा ने की एनआईए जांच की मांग

देहरादून: पश्चिम बंगाल में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई हैं| जानकारी के अनुसार, पथराव के कारण ट्रेन के C-13 कोच के गेट के शीशे में दरार आ गई। वहीं इस घटना पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है | उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। भाजपा ने इस मामले पर एनआईए जांच की मांग की है।

भाजपा नेता का कहना है कि क्या यह घटना हावड़ा स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने का बदला थी। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय से अपील करता हूं कि इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी जाए और अपराधियों को दंडित किया जाए। 

बता दे, वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्धाटन के दौरान ममता बनर्जी ने हावड़ा स्टेशन के मंच पर बैठने से इनकार कर दिया था। यहां से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जानी थी। बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन पर आई भीड़ में से कुछ लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद ममता बनर्जी ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने ममता बनर्जी को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, ममता ने मंच नहीं जाने का फैसला किया और मंच के सामने कुर्सी पर बैठ गईं।.

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments