Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिकेदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो वायरल, समिति ने कि क्लॉक रूम...

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो वायरल, समिति ने कि क्लॉक रूम बनाए जाने की मांग

देहरादून: केदारनाथ धाम में यात्रिओं की संख्या कम होने के बाद से मंदिर के गर्भ ग्रह में प्रवेश की अनुमति दे दी गई थी I जिसके बाद अब इसको लेकर एक और बवाल खड़ा हो गया है I केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की वीडियो वायरल हो गई जिसके बाद एक ओर जहां बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जांच बैठाई है तो दूसरी ओर उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।

बता दें कि, पिछले दिनों सभी श्रद्धालुओं को केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश की छूट दी गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने गर्भ गृह का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। इस पर श्रद्धालुओं और तीर्थपुरोहितों ने कड़ी आपत्ति जताई। मामले की जांच अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह को सौंपते हुए तैनात कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।

बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू को पत्र लिखकर केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिरों के निकट क्लॉक रूम बनाने का सुझाव दिया है। ताकि मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों के मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग इत्यादि वहां जमा हो सकें।

उन्होंने मुख्य सचिव डॉ. संधु को पत्र भेजकर सुझाव दिया है कि तीर्थयात्रियों की ऐसी गतिविधियां फिर सामने न आएं, इसलिए मंदिरों की कुछ दूरी पर क्लॉक रूम स्थापित किए जाएं। ताकि तीर्थयात्रियों के मोबाइल, पर्स आदि उपकरणों को वहां रखा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments