Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 27 MBBS छात्रों के सिर मुंडवाने का वीडियो...

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 27 MBBS छात्रों के सिर मुंडवाने का वीडियो आया सामने, कॉलेज का रैगिंग से इंकार

देहरादून: शुक्रवार को हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर के एक वीडियो में 27 से ज्यादा छात्र सिर मुंडाकर कतार से कैंपस की सड़कों पर गुजरते नजर आ रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है उनके पास रैगिंग की कोई शिकायत नही आई है।

इनमें से कुछ छात्र एप्रन पहने हुए थे और पीठ पर बैग लादकर चल रहे थे। पड़ताल में पता लगा कि यह सभी एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। चर्चा है कि, प्रथम वर्ष के सभी स्टूडेंट्स को बाल कटवाने के निर्देश इनके सीनियरों ने दिए हैं। ये छात्र सीनियर साथियों के आदेश का पालन कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले को रैंगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस पर कॉलेज प्राचार्य डॉ.अरुण जोशी का कहना है कि, कॉलेज में रैगिंग की कोई शिकायत नहीं आई है। जहां तक छात्रों के बाल काटने का मामला है, इसकी जांच की जाएगी। अगर रैगिंग वाला मामला सामने आया तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments