Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधपुलिस की पिटाई से आहत युवक ने दी जान,आरोपी सिपाही निलंबित

पुलिस की पिटाई से आहत युवक ने दी जान,आरोपी सिपाही निलंबित

हल्द्वानी: पुलिस के सिपाही की मार के बाद युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैI बताया जा रहा है कि काठगोदाम स्थित पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही ने चौकी के पास ही एक युवक की पिटाई कर दी थी, जिससे युवक ने आहत होकर अपने हाथों के नसें काटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दीI घटना की जानकारी के बाद यहां के एसएसपी पंकज भट्ट ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जाँच के अदेश दे दिए हैंI पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया हैI

मिली जानकारी के मुताबिक काठगोदाम के देवलाढूंगा में रहने वाला नरेंद्र कुमार अपना परिवार पालने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करता था। आरोप है कि काठगोदाम चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने नरेंद्र को चौकी के पास किसी बात को लेकर बुरी तरह से पीट दिया था। घर पहुँचने के बाद उसने अपने हाथों की नसें काट ली, जिसके बाद उसके परिजन उसे हल्द्वानी बेस अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दियाI

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस चौकी में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिसअधिकारीयों के अलावा हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं आरोपी सिपाही को निलंबित किया गया हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments