Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeपर्यटननए साल के मौके पर पर्यटकों के स्वागत के लिए वादिया तैयार

नए साल के मौके पर पर्यटकों के स्वागत के लिए वादिया तैयार

देहरादून: 2023 के स्वागत के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है I ऐसे में प्रदेश में पर्यटकों का जमावड़ा होना शुरू हो जाता है I ना सिर्फ देशभर से बल्कि दुनियाभर से पर्यटक सुन्दर नजारों का लुफ्त उठाने मसूरी व नैनीताल समेत उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में पहुंचते है I

सैलानी भी देवभूमि की वादियों में नए साल का जश्न मनाने के लिए उत्साह के साथ बुकिंग करा रहे हैं। मसूरी के होटलों में लगभग 50 प्रतिशत तो नैनीताल में लगभग 80 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसमें हर रोज पांच से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है।

इस विशेष मौके पर नए साल के लिए होटलों में कई तरह के पैकेज उपलब्ध कराए गये हैं, जिनमें ठहरने, खाने के साथ मनोरंजक कार्यक्रम सम्मिलित हैं। सैलानियों के मनोरंजन के लिए ग्रुप पार्टी के साथ स्पेशल डिनर, गाला नाइट और बोन फायर का विशेष इंतजाम किया गया है। जिसमे लोकगीत और संगीत की भी धूम रहेगी। इनका लुत्फ उठाने के लिए अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग एंट्री फीस रखी गई है, जो दो हजार से 50 हजार रुपये तक है। साथ ही विशेष कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने के लिए अतिरिक्त खर्च करना होगा।

मौसम विभाग की ओर से नए साल में बारिश और बर्फ़बारी की आशंका जताई जा रही है I जिससे कड़ाके की ठण्ड पड़ सकती है ऐसे में अगर आप भी वादियों में नए साल का जश्न मनाने जा रहे है तो गरम कपड़े साथ जरुर रखे I

प्रदेश में देहरादून, मसूरी, धनोल्टी, चकराता, औली, लैंसडौन, नैनीताल, मुक्तेश्वर, कौसानी, रानीखेत, टिहरी झील, ऋषिकेश, नई टिहरी, में नए साल का जश्न धूम-धाम से मनाया जाता है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments