Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिआप राज्यसभा सांसद संजय सिंह सदन से एक सप्ताह के लिए निलंबित

आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह सदन से एक सप्ताह के लिए निलंबित

देहरादून: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सदन में नारे लगाने, कागज फाड़कर चेयर की ओर फेंकने के आरोप में इस सप्ताह के शेष भाग के लिए निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने इस बात की जानकारी दी है।

उपसभापति हरिवंश ने बताया कि मंगलवार को भोजनावकाश के बाद कार्यवाही के दौरान संजय सिंह का आचरण सदन की गरिमा के विरूद्ध था। उन्होंने न सिर्फ सदन के नियमों की अवहेलना की बल्कि आसन के निर्देशों का भी उल्लंघन किया और कागज फाड़कर उनके टुकड़े आसन की ओर फेंके।

हरिवंश ने सिंह के खिलाफ नियम 256 लगाए जाने की घोषणा की। संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उपसभापति ने सिंह को सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया लेकिन सिंह सदन से बाहर नहीं गए। इस पर उपसभापति ने 12:03 बजे कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

बता दें, नियम 256 के तहत किसी सदस्य द्वारा अशोभनीय आचरण करने पर उन्हें सदन से निलंबित किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments