Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधझगड़े में साथ न देने पर युवक ने की दोस्त की हत्या

झगड़े में साथ न देने पर युवक ने की दोस्त की हत्या

देहरादून: मायाकुंड में अचेत अवस्था में एक युवक का शव पड़ा मिला I मामला खुला तो पता चला की युवक ने अपने दोस्त का झगड़े में साथ देने से मना कर दिया, जिसपर घुस्साए दोस्त ने उसे मौत के घाट उतर दियाI परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान तुषार पुत्र बबलू थापा निवासी चंद्रेश्वर नगर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया हैं|

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि एक जनवरी को एक युवक अचेत अवस्था में मायाकुंड में पड़ा हुआ था। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान तुषार पुत्र बबलू थापा निवासी चंद्रेश्वर नगर के रूप में हुई थी। पिता बबलू ने पुलिस को बताया था कि तुषार 31 दिसंबर की रात आठ बजे घर से पार्टी करने निकला था।

वह अंतिम बार क्षेत्र में किराए पर रहने वाले अरुण खरे के साथ देखा गया था। इस पर पुलिस ने तुषार का पोस्टमार्टम कराया तो मौत का कारण गला घोंटना पाया गया। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे और सीडीआर की मदद से शुक्रवार सुबह पुलिस अरुण खरे तक पहुंच गई। उसे चंद्रेश्वर नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

अरुण खरे ने बताया कि वह क्षेत्र की एक ग्लास कंपनी में काम करता है। 31 दिसंबर की रात को कंपनी की ओर से पार्टी आयोजित की गई थी। इसमें भाग लेने के बाद वह एक जनवरी की सुबह तीन बजे त्रिवेणाी घाट पर चाय पीने गया था। वहां उसे तुषार उर्फ पिंडारी मिला। यहां दोनों में बातचीत हुई। अरुण खरे ने तुषार से कहा कि उसका दो युवकों से झगड़ा हो गया है। वह उन्हें पीटना चाहता है। इसके लिए उसने तुषार को साथ चलने के लिए कहा। दोनों साथ चले गए, लेकिन बीच में तुषार ने झगड़े से मना कर दिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments