Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डइटावा में निर्माणाधीन केदारनाथ धाम की प्रतिकृति के मंदिर के मामले में...

इटावा में निर्माणाधीन केदारनाथ धाम की प्रतिकृति के मंदिर के मामले में बीकेटीसी ले रही कानूनी मशविराः हेमंत द्विवेदी

देहरादून। उत्तर प्रदेश के सैफई जिला इटावा में बन रहे श्री केदारनाथ धाम के प्रतिकृति मंदिर का श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने विरोध किया है बीकेटीसी अध्यक्ष  हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम का पौराणिक तथा धार्मिक महत्व है वेद पुराणों में वर्णित है कि श्री केदारनाथ धाम हिमालय क्षेत्र में स्थित है,अतः श्री केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति  का मंदिर अन्यत्र नही बनना चाहिए यह धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध है।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि इस बावत विधिक राय के बाद आगे समुचित कदम उठाये जायेंगे। कहा कि प्रदेश सरकार भी इस संबंध में अपने स्तर से कार्य कर रही है पिछले वर्ष दिल्ली में  प्रस्तावित श्री केदारनाथ मंदिर  निर्माण तथा केदारनाथ ट्रस्ट दिल्ली  पर प्रदेश सरकार ने रोक लगवायी।
इस संबंध में कानून बनाने हेतु प्रदेश कैबिनेट में पहले ही  प्रस्ताव हुआ कि चारधाम के नाम का दुरूपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई संभव हो सकेगी।कहा कि इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर के विषय में बीकेटीसी उचित कदम उठायेगी। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों  समाजवादी पार्टी के नेता  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशियल मीडिया में सैफई इटावा में बन रहे केदारनाथ धाम की प्रतिकृति मंदिर का एक वीडियो पोस्ट किया जिसके बाद तीर्थ पुरोहितों में भी आक्रोश है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments