Latest news
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प नितिका कौशल को “वुमेन इन हेल्थकेयर” सम्मान से नवाजा गया यूजेवीएन ने बाँध सुरक्षा पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन भव्य श्रृंगार व पूजा-अर्चना के साथ माँ डाट काली मंदिर में नवरात्रि का शुभारंभ एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल खेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि सीएम ने एम्स पहुंचकर जाना मंत्री महाराज का हाल-चाल मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का विमोचन लोनिवि सचिव ने डीएम के साथ रोड कटिंग उपरांत मार्गों के रेस्टोरेशन कार्यों का निरीक्षण किया स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक

[t4b-ticker]

Friday, March 20, 2026
Homeउत्तराखण्डकार खाई में गिरी, रिटायर्ड शिक्षक की मौत, पुत्रवधू गंभीर

कार खाई में गिरी, रिटायर्ड शिक्षक की मौत, पुत्रवधू गंभीर

पौड़ी। जिले के मल्ली बमराड़ी क्षेत्र में बैजरो रोड पर कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई, जबकि शिक्षक की पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी में मुताबिक ग्राम भैसोड़ा निवासी पूर्व अध्यापक जगत सिंह नेगी (उम्र 64 वर्ष) अपनी पुत्रवधू के साथ कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार मल्ली बमराड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में जगत सिंह नेगी की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल है।
बताया जा रहा है कि जगत सिंह नेगी की पुत्रवधू का मायका गंगाउ में है। जगत सिंह नेगी अपनी पुत्रवधू को उसके मायके गंगाउ ही छोड़ने जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया। पुलिस ने घायल महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments