Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकृषि मंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत पंतनगर...

कृषि मंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत पंतनगर में किया पौधारोपण

रुद्रपुर। प्रदेश के कृषि एवं जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के अंतर्गत एक फलदार पौधे का रोपण किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल है, बल्कि मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक अनूठा माध्यम भी है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एक वृक्ष हम मां के नाम लगाएं और उसकी देखभाल भी उसी ममता के साथ करें, जिस प्रकार मां अपने बच्चों की करती है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरणीय चेतना का सुंदर संगम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments