Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने की राजराजेश्वरी माता नंदा से सबके मंगल की कामना

सीएम धामी ने की राजराजेश्वरी माता नंदा से सबके मंगल की कामना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुरूड़ में आयोजित पर्यटन विकास मेले में वर्चुअल प्रतिभाग कर राजराजेश्वरी माता नंदा से सबके मंगल की कामना की।

इस दौरान सीएम ने जनसभा को सबोधित करते हुए कहा कि महाशक्ति मैय्या श्री सिद्ध पीठ कुरुड़ की नंदा राज राजेश्वरी मां प्राचीन काल से जगत के कल्याण के लिए कुरुड़ में विद्यमान है। नंदानगर घाट चमोली में महामृत्युंजय महादेव बैरासकुंड के बाम भाग में स्थित कुरुड़ में पार्वती-भगवती नंदा राज राजेश्वरी से सर्व कल्याण की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि हैं। नंदा राजजात यात्रा का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ की भूमि से कहा था कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इस बार अभी तक चारधाम यात्रा में 30 लाख से अधिक रजिस्टर्ड श्रद्धालु आ चुके हैं। बदरीनाथ में मास्टर प्लान से कार्य किये जा रहे हैं। केदारनाथ में भी पुनर्निर्माण के तहत तृतीय चरण के कार्य गतिमान हैं।

सीएम ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा। जो जिस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करें। राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य कर रही है।
 
इस अवसर पर विधायक भूपाल राम टम्टा , जिला अध्यक्ष भाजपा रघुवीर बिष्ट, मंडल अध्यक्ष खिलाप सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख भारती देवी, कर्नल एच० एस० रावत, मेला कमेटी के अध्यक्ष सुखवीर सिंह रौतेला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments