Latest news
राज्यपाल ने लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का किया लोकार्पण जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति, सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र ... भाजपा मीडिया टीम की बैठक मे चुनाव रणनीति पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिये जरूरी निर... कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्पः डॉ धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, September 16, 2026
Homeउत्तराखण्ड’सीबीआई की घोषणा के बाद, सभी राजनीतिक रस्साकसियों पर लगे विरामः खजान...

’सीबीआई की घोषणा के बाद, सभी राजनीतिक रस्साकसियों पर लगे विरामः खजान दास

देहरादून। भाजपा ने पीड़ित परिवार की मंशा अनुशार सीबीआई जांच की घोषणा के बाद सभी पक्षों से अनावश्यक विवाद से बचने का आग्रह किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपुर विधायक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्णय के बाद भी जारी आशंकाओं के उन्मूलन के लिए ही नए सिरे से जांच की जा रही है, ऐसे में अब सभी तरह की व्यक्तिगत और राजनैतिक रस्साकसियां बंद होनी चाहिए। वहीं उन्होंने काशीपुर में किसान की आत्महत्या की घटना को दुखद बताते हुए, शीघ्र घटना पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है। राज्य में जीरो टॉलरेंस की सरकार है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा , बख्शा नहीं जाएगा।
मीडिया द्वारा अंकिता प्रकरण को लेकर बंद एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा सीबीआई जांच की घोषणा के बाद अब इस सब पर विराम लगना चाहिए। क्योंकि न्यायालय के निर्णय में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के बाद भी जिस तरह वायरल ऑडियो वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। आशंका और भ्रम का वातावरण राज्य में तैयार करने की कोशिश की गई, उसको देखते हुए ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार से बातचीत की थी। उनकी राय के आधार पर ही सरकार ने सीबीआई जांच की घोषणा की और जो लोग प्रदर्शन और विवाद खड़ा कर रहे थे उनकी मांग भी यही थी।
उन्होंने आग्रह किया कि अब तक जो कुछ हुआ उसको पीछे छोड़ते हुए राज्य को अब इस दुखद प्रकरण पर आगे बढ़ना होगा। विपक्षी दलों समेत समाज के सभी पक्षों को पीड़ित परिवार की भावना अनुसार सीबीआई जांच प्रक्रिया का इंतजार करना चाहिए। ऐसे में अब सभी को पीड़ित परिवार और राज्यवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मुद्दे पर धरने, प्रदर्शन, नकारत्मक सोशल मीडिया गतिविधियां आदि से बचना चाहिए।
उन्होंने काशीपुर में एक किसान द्वारा आत्महत्या की घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। कहा, इस दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण की जांच में जो भी दोषी होगा, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार को भी चिकित्सीय या अन्य जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी, सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी कि यह बेहद संवेदनशील और गंभीर घटना है। सभी पक्षों को इसमें राजनीति करने से बचना चाहिए। राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की सरकार कार्य कर रही है लिहाजा दोषी कोई भी पाया गया बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments