Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड‘एक शाम इंसानियत के नाम’ मुशायरा-कवि सम्मेलन का आयोजन

‘एक शाम इंसानियत के नाम’ मुशायरा-कवि सम्मेलन का आयोजन

-शायरों-कवियों ने श्रोत्राओं को किया मंत्रमुगध

-मानवता को बचाने की जरूरतः रवि चोपड़ा

देहरादून: देश की एकता व अखंडता के लिये हम सबको एक साथ मिल कर काम करने ओर जो आजादी मिली है, उसके लिये भाईचारा व मानवता को मजबूत करने की जरूरत है। यह बात जीएमएस रोड स्थित एक होटल में ‘एक शाम इंसानियत के नाम’ यौम-ए-आजदी की पूर्व संध्या पर आयोजित मुशायरा एवं कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरण विद रवि चोपड़ा ने कही।

उन्होने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहें है, हमारी वाणी में भी अमृत बस जाए, संयम प्रदर्शित हो, ऐसा व्यवहार करने की अवयकश्ता है। विशिष्ट अतिथि कृष्ण अवतार ने कहा कि हमारी वाणी और आचरण एक जैसे होने चाहिए। स्वामी अजय पाल ने कहा कि हमने धर्म को समझा ही नही है, अगर सब वास्तव में अपने-अपने धर्म को जीवन में उतार ले तो कोई विवाद ही नही होगा।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एशिया कार्विंग्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सरफराज हसन ने जंग-ए-आजादी में दिये गये योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि आज का यह कार्यक्रम एकता, भाईचारे व अमन का संदेश देता है, हमारे पूर्वजों ने एक साथ मिल कर जिस प्रकार आजादी का संग्राम जीता वैसे ही आज देश के निमार्ण में हम सबकों मिलकर काम करना होगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ.एस फारुक, ब्रिगेडियर.केजी बहल, डॉ. एमएस अंसारी, जीएस जस्सल, के. एम. अग्रवाल ने भी संबोधित किया। मुशायरे का आगाज शमा रोशन व राष्ट्रगान के साथ हुआ।

गुलफाम अहमद ने तराना व जिकरिया गौहर, कय्यूम बिस्मिल, शौहर जलालाबादी, रईस फिगार, इनाम रम्जी, इम्तियाज अकबराबादी, नदीम बर्नी, शादाब मशहदी, अंबर खरबंदा, जसविंद्र हलदार ने अपनी शायरी-कविता से उपस्थित श्रोत्रागणों को मंत्रमुगध कर दिया।

एशिया कार्विंग्स व एनएपीएसआर की ओर से आयोजित मुशायरे में समाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार जय सिंह रावत, मास्टर आबिद हसन अंसारी, आरिफ खान, जीएस जस्सल, मोहम्मद यूसुफ, बीना शर्मा बुक बैंक, शेरिंग लुडिंग तारा फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मौहम्मद शाहनजर ने कियाI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments