Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा में एक वर्ग को हजम नहीं हो रही पंचायत चुनाव की...

भाजपा में एक वर्ग को हजम नहीं हो रही पंचायत चुनाव की प्रचंड जीत

देहरादून। नगर निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत पार्टी के कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा लगातार एक के बाद किला फतह कर उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत बनाए हुए हैं। इसकी झलक उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की दमदार वापसी करा कर दिखा दी थी। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद जो भी चुनाव हुए हैं, उसमें भाजपा ने कांग्रेस का हर जगह सूपड़ा साफ करने का काम किया। भाजपा को मजबूत बनाने के साथ ही विपक्ष को भीतर तक हिला दिया। विपक्ष के मनोबल को तोड़ 2027 में भाजपा की हैट्रिक पक्की करने की बुनियाद तैयार कर दी है।
इन सब प्रयासों के बावजूद भाजपा के भीतर एक दुर्वासा, शिखंडी मंथरा गुट को भाजपा की लगातार ये सफलताएं हजम नहीं हो रही हैं। यह वही गुट है, जो दिल्ली में कथित मीडिया मैनेजमेंट के नाम पर हमेशा से उत्तराखंड भाजपा की सरकारों को अस्थिर करने का खेल खेलता रहा है। इसी गुट ने पूर्व में त्रिवेंद्र सरकार को पूरे समय अस्थिर करने का प्रयास किया। उस दौरान मीडिया में ऐसा माहौल बनाया जाता था कि उत्तराखंड सरकार से ज्यादा काम तो दिल्ली में बैठे ये मीडिया मैनेजमेंट वाले नेताजी कर रहे हैं। ऐसी हवा बनाई गई कि इन नेताजी के आने के बाद ही उत्तराखंड के दिन बहुरेंगे, भले ही इन नेताजी को उत्तराखंड की जनता तकरीबन ढाई दशक पहले सिरे से खारिज कर चुकी है।
अब यही मंथरा टाइप नेताजी त्रिवेंद्र, तीरथ सरकार के बाद धामी सरकार को भी अस्थिर करने में पहले ही दिन से जुटे हैं, लेकिन इस बार मंथरा का हर दांव उल्टा पड़ रहा है। जिस कथित मीडिया और पत्रकारों की अपनी टीम के सहारे अस्थिरता का खेल खेला जाता था, उसमें भी कई फाड़ हो चुके हैं। मीडिया सेंटर में ये विभाजन अब साफ देखा जा सकता है। सब नेताजी की हकीकत समझ चुके हैं। किसी को सूचना प्रसारण मंत्री बन कर नेशनल मीडिया का हिस्सा बना कर ख्वाब दिखा सालों तक मूर्ख बनाया, विधायकों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनवाने का झांसा दिया। अब जब मंथरा पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी हैं, तो इस बार एक नया गेम प्लान बनाया गया। इस गेम प्लान में उन्हीं पूर्व नेताजी को आगे कर बली का बकरा बनाया जा रहा है, जिन्हें पूरे चार साल मंथरा महोदय ने परेशान कर रखा। जब तक नेताजी को जमीन पर नहीं पहुंचाया, तब तक चेन की सांस नहीं ली। अब नेताजी का दोबारा मंथरा मंडली के चंगुल में फंसने से उनके समर्थक भी नेताजी के राजनीतिक और बौद्धिक ज्ञान पर सवाल उठा रहे हैं।
मंथरा की इस हकीकत को केंद्रीय आलाकमान भी समझ चुका है। इसीलिए मंथरा को भी लगने लगा है कि उन्हें हाशिए पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। लेकिन जनता और अपनी टीम के भीतर एक भ्रम का माहौल बना कर अपनी लाज बचाने का प्रयास जारी है। सरकार को अस्थिर करने को हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। बस इस बार अंतर ये है कि इस बार मंथरा का सामना राजनीति के ऐसे अभिमन्यु से हुआ है, जिसे न सिर्फ चक्रव्यू भेदना आता है, बल्कि उससे बाहर निकलना भी आता है। उल्टा इस बार मंथरा खुद ऐसे चक्रव्यू में उलझ गई है कि उसके लिए हर एक दिन मुट्ठी से फिसलती रेत के समान गुजर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments