Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeधर्म-संस्कृति21 निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम शुरू

21 निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम शुरू

-विश्व-विख्यात अजय याग्निक ने किया सुंदरकांड का पाठ

देहरादून: श्री-श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। इस क्रम में पहले दिन शुक्रवार को अजय याग्निक ने सुंदरकांड के पाठ से इस शुभ कार्य की शुरुआत करवाई। इस दौरान अजय याग्निक ने अपने भजन “अपने दुख पर रोने वाले मुस्कुराना सीख लें” से पूरा समां ही भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर समिति के सचिव ने बताया कि 25 दिसंबर को ब्लेसिंग फार्म में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन होगा।

श्री श्री बालाजी सेवा समिति के संस्थापक- अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से निस्वार्थ भाव से 10 सालों से सेवा की जा रही है। जिसके तहत दिव्यांग,निर्धन और जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराया जा रहा है। इसके पहले दिन शुक्रवार को विश्व-विख्यात अजय याग्निक की ओर से करवाई गई श्री राम चन्द्र की जय से पूरा परिसर गूंज उठा। ब्लेसिंग फार्म में आयोजित इस कार्यक्रम में सेकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने बेहद ही आकर्षक तरीके से सजे हुए राम जी के दरबार को नमन किया।

सचिव मनोज खण्डेलवाल ने बताया कि 25 दिसम्बर को निर्धन कन्याओं की मेहंदी की रस्म होगी। 26 दिसम्बर को सामूहिक रूप से इनके दूल्हे घोड़ी पर आएंगे। जाएंगी। शिवाजी धर्मशाला से सुबह 10 बजे बारात निकलेगी। इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक रामकुमार गुप्ता, श्रवण वर्मा,कुलभूषण अग्रवाल,सौरभ गुप्ता, रवि सूद, दीपक सिंघल,दिनेश चंद्र गोयल, अश्विनी अग्रवाल , महिला मंडल अध्यक्ष ममता गर्ग सहित कार्यकारिणी के सेवादार आदि उपस्थित थेI

-हवन से दी श्रद्धांजलि

इससे पहले सीडीएस बिपिन रावत जी को हवन के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही कोरोना महामारी की चपेट में आकर इस दुनिया से जाने वालों की आत्मा की शांति के लिए भी हवन के माध्यम से कामना की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments