Latest news
कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश की जनता का भी किया अपमानः महाराज 39वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 16 नवंबर से दून में उत्तराखंड कर रहा विकास एवं सुशासन के नए आयाम स्थापितः रेखा आर्या अहिंसा, संयम और जीवदया का संदेश देकर संपन्न हुआ ऐतिहासिक वर्षायोग देहरादून में 27 नवंबर से सजेगा लिटरेचर फेस्टिवल बजरंग दल कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर बवाल, एसएसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन दून पुलिस ने छठ पूजा के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूंः रेखा आर्या शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ‘ज्ञान गौरव सम्मान’ से सम्मानित गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम

[t4b-ticker]

Monday, November 16, 2026
Homeउत्तराखण्ड39वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 16 नवंबर से दून में

39वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 16 नवंबर से दून में

देहरादून। 39वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल द्वारा बहु-उद्देशीय हॉल परेड ग्राउंड, देहरादून में किया जाएगा। यह आयोजन 16 नवंबर से से 20 नवंबर तक होगा। मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल एम.यू. अब्दाली ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारत-वर्ष से 19 डाक परिमंडलों के 197 खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, जिसमें 9 इवेंटस का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह सुबह 9.30 बजे होगा, तदोपरांत प्रतियोगितायें आरम्भ की जायेंगी।
यहां आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि 38वीं अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक परिमंडल द्वारा 10 नवंबर से 14 नवंबर 2024 तक किया गया था। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अमित शर्मा पुरुष एकल में उपविजेता रहे थे। मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल श्री अब्दाली ने बताया कि डाक विभाग सेवा के साथ कर्मचारियों में खेल भावना को जाग्रत के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान देता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता में डाक विभाग में सेवारत कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाडियों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड में होने वाले इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या दर्शको को बहु-उद्देशीय हॉल परेड ग्राउंड देहरादून में पहुंच कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments