Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयहमारा आपसी विश्वास और हमारा संकल्प लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और...

हमारा आपसी विश्वास और हमारा संकल्प लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह देता हैं: पीएम मोदी

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने क्वाड समूह के सदस्य देशों के बीच की पारस्परिक सामंजस्य का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा आपसी विश्वास और हमारा संकल्प लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है। साथ ही नरेन्द्र मोदी ने आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को चुनाव में जीतने कि बधाई दी|

आस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका ने आज मंगलवार को टोक्यो में क्वाड फेलोशिप प्रोग्राम को लान्च किया जिसमें अमेरिका में साइंस, मैथ्स, इंजीनियरिंग और टेक में ग्रेजुएशन के लिए सदस्य देशों के 100 विद्यार्थियों की पढ़ाई को स्पांसर किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमे क्वाड समूह के सदस्य देशों के बीच की पारस्परिक सामंजस्य का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘काफी कम समय में क्वाड ने दुनिया के समक्ष अहम स्थान हासिल किया है। आज क्वाड का दायरा व्यापक हो गया है। हमारा आपसी विश्वास और हमारा संकल्प लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है।’

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय विद्यार्थियों को क्वाड फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मानवता के विकास के लिए यह जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान क्वाड समूह के सदस्य देशों के बीच पारस्परिक सहयोग की सराहना करते हुए कहा, ‘ महामारी के दौरान कठिनाइयों के बावजूद वैक्सीन डिलीवरी, आपदा प्रबंधन व आर्थिक सहयोग के अलावा भी कई क्षेत्रों में सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग का बेहतरीन उदाहरण सामने आया। इसने हिंद प्रशांत में शांति, सौहाद्र व स्थिरता भी सुनिश्चित किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को चुनाव में जीत की बधाई दी। जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज व अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने टोक्यो में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments