Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिचारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, ऑनलाइन पंजीकरण...

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, ऑनलाइन पंजीकरण के बिना भी कर सकेंगे दर्शन

देहरादून: बदरी केदार मंदिर समिति ने ऑनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता को ख़त्म कर दिया हैI अब चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु बिना ऑनलाइन पंजीकरण के भी दर्शन कर सकते हैंI उत्तराखंड में मौसम में आए बदलाव के कारण लगातार तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए यह ढील दी गई है। इसके तहत अब यात्रियों का मौके पर ही ऑफलाइन पंजीकरण हो किया जायेगा ।

बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण इस बार चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई थी। इसके तहत हर धाम में एक संख्या निर्धारित की गई थी। परन्तु अब बदलते मौसम के साथ ही स्कूलों में छुट्टिया ख़त्म होने के कारण यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है I जिसको देखते हुए अब ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments