Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिसावन के पहले सोमवार महादेव की पूजा को मंदिरों में उमड़ी भीड़

सावन के पहले सोमवार महादेव की पूजा को मंदिरों में उमड़ी भीड़

देहरादून: आज सावन के पहले सोमवार के शुभ अवसर पर जगह-जगह मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है I श्रद्धालु सावन के प्रत्येक सोमवार व्रत रखकर भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्राथना करते है I

सावन के पहले सोमवार को शहर के अनेक मंदिरों में श्रद्धालु जलाभिषेक को उमड़े। श्रावण मास की पूर्णिमा व संक्रांति का पहला सोमवार एक साथ पड़ने से दोनों दिनों के अनुसार सावन को मानने वाले श्रद्धालु भारी संख्या में मंदिर पहुंचे। इस वजह से मंदिरों में अधिक भीड़ दिखी।

टपकेश्वर मंदिर में तो मध्यरात्रि से ही जलाभिषेक शुरू हो गया था। कई अन्य मंदिरों में तड़के पौ फटते ही मंदिरों में श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे। बेलपत्र, पूजन सामग्री के साथ मंदिरों के बाद विक्रेता श्रद्धालुओं से घिरे हुए दिखे। मंदिरों में कई स्थानों पर गंगा जल व तांबे के बर्तनों की भी व्यवव्स्था रही। जिससे श्रद्धालुओं को विशेष परेशानी का सामना न करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments