Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeराष्ट्रीयपंजाब में नए ट्रैफिक नियमों को लेकर कवायद शुरु, अगस्त से होंगे...

पंजाब में नए ट्रैफिक नियमों को लेकर कवायद शुरु, अगस्त से होंगे लागू

देहरादून: पंजाब में अगस्त से नए ट्रैफिक नियम लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से ओवरस्पीड और ड्रंकन ड्राइव पर शिकंजा कसने के लिए 203 एल्कोमीटर व उससे संबंधित 350 किट के अलावा 66 स्पीडो मीटर खरीदे जाएंगे।

पंजाब सरकार के यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माना बढ़ाने के फैसले पर राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने एतराज जताया है।

उन्होंने कहा कि वे यातायात नियमों को तोड़ने वाले लोगों पर जुर्माने की राशि दोगुनी किए जाने हक में नहीं हैं। सरकार को इसमें बदलाव करना चाहिए। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों को प्रशिक्षित किए जाने की जरूरत है, उन्हें मौका मिलना चाहिए। 

उन्होंने कहा है कि जितने का जुर्माना होता है उतने का तो वाहन ही होता है, इसलिए लोगों को दूसरा मौका जरूर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वाहन चालक का लाइसेंस जब्त करने की प्रक्रिया सही है लेकिन जुर्माना की भारी भरकम राशि उचित नहीं है। इससे आम आदमी परेशान हो जाएगा। लोगों को जुर्माने की राशि को चुकाने के लिए कर्ज तक लेना पड़ सकता है। यह उचित नहीं होगा।

जाने क्या है नये नियम

  • शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पहली बार पांच हजार और दूसरी बार 10 हजार जुर्माना, साथ ही 3 महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड।
  • ओवर स्पीड गाड़ी चलाने पर पहली बार 1000 और दूसरी बार 2000 जुर्माना लेकिन दोनों बार 3-3 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड।
  • ट्रैफिक सिग्नल जंप करने पर पहली बार 1000 और दूसरी बार 2000 जुर्माना,  साथ ही 3- 3 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड।
  • ड्राइविंग करते हुए मोबाइल के इस्तेमाल पर पहली बार 5000 और दूसरी बार 10000 जुर्माना, साथ ही तीन-तीन महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड।
  • दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर पहली बार जुर्माना 1000 और दूसरी बार जुर्माना 2000 रुपये।
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments