Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे बड़ा हथियार...

कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे बड़ा हथियार : सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत 18 से 59 आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों हेतु निशुल्क प्रिकाशन डोज दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिये टीकाकरण जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बड़ा और सफल अभियान संचालित किया गया है। मुख्यमंत्री ने देश में कोविड की 200 करोड़ डोज का आंकड़ा पार करने को ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं के अथक परिश्रम का परिणाम बताया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है, सभी प्रदेशवासी जो भी 18 वर्ष से ऊपर है वो सभी कोविड प्रीकॉशन डोज अभियान का हिस्सा बनकर कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया। उनके नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया, साथ ही मानवता का परिचय देते हुए दुनिया भर में भारत द्वारा वैक्सीन बांटने का कार्य भी किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments