Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करिंगे...

प्रधानमंत्री पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करिंगे बैठक

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष राज्य सरकार का विजन रखेंगे। जिसके बाद सोमवार को धामी नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण में भी शामिल होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए थे, जहां वे निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में शामिल हुए।

शनिवार को सीएम धामी ने नई दिल्ली उत्तराखंड सदन में पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे तक आंगुतकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिसके बाद सचिव मुख्यमंत्री मीनाक्षी सुंदरम ने उनको लगभग तीन घंटे तक विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का प्रजेटेंशन दिया।

प्रधानमंत्री मोदी आज रविवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर उनसे केंद्रीय योजनाओं के प्रगति का अपडेट लेंगे। इसमें सीएम की तरफ से राज्य सरकार का विजन प्रस्तुत किया जाएगा।

सुंदरम ने मुख्यमंत्री के सामने स्टार्ट अप, जेम पोर्टल, महिला उद्यमिता, डिजिटल ट्राजेक्शन, आत्म निर्भर भारत, स्किल डेवलपमेंट, वन नेशन, वन राशन कार्ड, नेचुरल फार्मिंग, पीएम गति शक्ति, श्रम सुधार, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना समेत कई केंद्रीय योजनाओं की प्रगति का खाका रखा।

मुख्यमंत्री धामी 25 जुलाई को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू के शपथग्रहण में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के लंबित मसलों को रखेंगे। 26 जुलाई को दोपहर बाद सीएम वापस राजधानी दून लौटेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments