Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeहादसाविजय सेतुपति की फिल्म के सेट पर स्टंटमैन की हुई मौत

विजय सेतुपति की फिल्म के सेट पर स्टंटमैन की हुई मौत

देहरादून: नेशनल अवार्ड विनिंग डायरेक्टर विजय सेतुपति की फिल्म के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है। स्टंटमैन की स्टंट परफॉर्म करने के दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गयी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं|

निर्देशक वेत्रिमारन के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘विदूथलई’ की शूटिंग चेन्नई के वांदालूर में चल रही थी। इस दौरान सुरेश असिस्टेंट के तौर पर लीड स्टंट डायरेक्टर के साथ परफॉर्म कर रहे थे। वह जब स्टंट कर रहे थे, तब उनके साथी कोऑर्डिनेटर्स भी वहां मौजूद थे। फिल्म के एक सीन के मुताबिक, उन्हें ऊंचाई से कूदने का स्टंट करना था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश को रस्सी के सहारे क्रेन से बांधा गया था, लेकिन जैसे ही सीन शुरू हुआ, रस्सी टूट गई और वह करीब 20 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे गिर गए। आनन-फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरेश 25 साल से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर स्टंटमैन काम कर रहे थे। इस दुर्घटना के बाद से फिल्म की शूटिंग पर ब्रेक लगा दिया गया है। साथ ही सेट पर हुई इस घटना के बाद से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments