Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यडॉक्टरों ने पीजी कोर्स के लिए छोड़ी नौकरी, मरीजों के इलाज के...

डॉक्टरों ने पीजी कोर्स के लिए छोड़ी नौकरी, मरीजों के इलाज के लिए बड़ी परेशानियां

देहरादून: राज्य के मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने वाले 50 से अधिक डॉक्टरों ने पीजी कोर्स करने के लिए नौकरी छोड़ दी हे। इसके चलते सीएचसी, पीएचसी में मरीजों के इलाज का संकट खड़ा हो गया है। साथ ही उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में परेशानियां बढ़ गई हैं। नए डॉक्टरों की तैनाती को लेकर सीएमओ ने मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है।

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती का कहना है कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए प्रस्ताव स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजा जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के ही आंकड़ों पर नजर डाले तो जिला अस्पताल कोरोनेशन के अलावा ऋषिकेश, विकास नगर, प्रेमनगर और मसूरी जैसे उपजिला अस्पतालों और 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मानकों के अनुरूप 294 डॉक्टरों की नियुक्ति का प्रावधान है।

बता दें, इन तमाम सरकारी अस्पतालों में 251 डॉक्टरों की तैनाती है। ऐसे में विभाग में 43 डॉक्टर जिनमें कई विशेषज्ञ शामिल हैं उनके पद खाली हैं। इस बीच जिले के विभिन्न अस्पतालों में तैनात 50 से अधिक डॉक्टरों का पीजी कोर्स के लिए चयन हो गया है। जिस पर इन डॉक्टरों ने नौकरी छोड़ दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार उप्रेती ने बताया कि फिलहाल विभाग के पास जितने डॉक्टर उपलब्ध हैं उनकी मदद से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments