Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeहादसाएसके इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत

एसके इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत

देहरादून: फजलगंज क्षेत्र में स्थित साइकिल का सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, 11 लोगों को बहार निकाला गया है।

पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना फजलगंज में स्थित एसके इंडस्ट्रीज फैक्टरी में साइकिल की गद्दी और पैडल बनाने का काम होता है। फैक्टरी में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।

सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया।अग्निकांड में फैक्टरी से पांच लोगों को सकुशल निकाला और छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, तीन लोगो की मृत्यु हो गई है। दो लोगों का इलाज जारी है और एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

फैक्टरी में लगी भीषण आग से जयप्रकाश सिंह (50) पुत्र राजेंद्र सिंह परिहार निवासी जनपद उन्नाव, नरेंद्र (40) उर्फ दिन्नू सैनी पुत्र स्व. महावीर सैनी निवासी थाना सचेंडी कानपुर नगर और प्रदीप (28) उर्फ राजू पुत्र राम कुमार गौतम निवासी छतरपुर थाना, शिवराजपुर कानपुर नगर शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments