Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeहादसागहरी खाई में गिरी कार, चार की हुई मौत

गहरी खाई में गिरी कार, चार की हुई मौत

देहरादून: छत्तीसगढ़ में प्रयागराज से रायपुर लौट रही एक कार गहरी खाई में गिर गयी| हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल है। मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल है। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसा कार के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से हुआ है। सभी  लोग प्रयागराज से रायपुर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र में हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के कुसमी गांव निवासी फागू यादव (60) व कौशल्या (70), सिमगा के दामाखेड़ा निवासी सती बाई (35) और रायपुर के भनपुरी निवासी मालती (45) सहित आठ लोग अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज गए थे। वहां से सभी कार में रायपुर लौट रहे थे। वह लोग कवर्धा में मध्य प्रदेश स्टेट हाईवे पर पोलमी गांव के पास पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 

कार खाई में कब गिरी, इसकी जानकारी नहीं है। शुक्रवार तड़के स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने घटनास्थल का वीडियो बनाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हालांकि तब तक तीन लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी। जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अभी तक घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments