Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डशहरी विकास मंत्री ने किया 74 ओपन जिम व सात पार्कों का...

शहरी विकास मंत्री ने किया 74 ओपन जिम व सात पार्कों का शिलान्यास, नशा मुक्ति में बताया सहायक

देहरादून: साल के पहले दिन प्रदेशवासियों को 87 जिम और सात पार्कों की सौगात मिली। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 74 ओपन जिम व सात पार्कों का शिलान्यास किया।

रविवार को मंत्री अग्रवाल ने यमुना कालोनी स्थित अपने आवास से वर्चुअल माध्यम से 102 निकायों में 409.14 लाख की लागत के 74 ओपन जिम का शिलान्यास और 87 जिम का लोकार्पण किया। उन्होंने 286.55 लाख की लागत से बनने वाले सात पार्कों का भी शिलान्यास किया।

इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ओपन जिम और पार्क शरीर की संरचना को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आज नशे ने अपने पैर पसार दिए हैं, हमें इसकी चेन को तोड़ना होगा। इसके लिए सरकार ने ओपन जिम और पार्क खोलने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2025 तक प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, जिसमें जन सहभागिता जरूरी है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सरिता कपूर, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, शहरी विकास निदेशक नवनीत पांडे, अपर निदेशक अशोक पांडे, अपर मुख्य आयुक्त जगदीश लाल, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments