Latest news
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं...

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड9 जनवरी को निकलेगा 'बिल लाओ इनाम पाओ' योजना का दूसरा लकी...

9 जनवरी को निकलेगा ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना का दूसरा लकी ड्रा

देहरादून: ग्राहकों को सामान खरीद पर जीएसटी बिल लेेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना का दूसरा लकी ड्रा 9 जनवरी को निकाला जाएगा। जिसमें ग्राहकों की ओर से भेजे गए दिसंबर के बिल शामिल किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार ने एक सितंबर के बाद जीएसटी बिलों के लिए ग्राहक प्रोत्साहन योजना ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ शुरू की थी। इस योजना में सामान खरीद के जीएसटी बिल भेजने पर प्रत्येक माह लकी ड्रा निकाला जा रहा है। दिसंबर के बिलों का लकी ड्रा नौ दिसंबर को निकाला जाएगा। जिसमें 1500 विजेताओं को इनाम दिए जाएंगे।

राज्य कर विभाग के उप उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी एसएस तिरुवा ने बताया कि दिसंबर में योजना के तहत आठ हजार से अधिक बिल प्राप्त हुए हैं। बिलों की स्क्रूटनी जा रही है। सही बिलों को ही लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा। योजना का मेगा ड्रा मार्च में निकाला जाएगा। इस योजना के तहत 10 करोड़ के इनाम दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments