Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधकार के नीचे फसकर हुई युवती की दर्दनाक मौत

कार के नीचे फसकर हुई युवती की दर्दनाक मौत

देहरादून: दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है| बलेनो कार एक युवती को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गयी। जिसके चलते युवती की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं| घटना की भयावहता से आक्रोशित जनता थाने के बाहर प्रदर्शन कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले को शर्मनाक बताया।

आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा

यह घटना दिल्ली के बाहरी इलाके की हैं| पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी से शामिल हुए थे। उन लोगों ने अमित खन्ना के अवंतिका में रहने वाले एक परिचित से कार ली थी। पार्टी के दौरान इन लोगों ने शराब पी थी। उसके बाद वह अपने एक साथी को मंगोलपुरी छोड़ने आए थे। जहां से वह रोहिणी की ओर जा रहे थे।

कार के शीशे बंद थे और तेज आवाज में गाने चल रहे थे। उन्हें सुल्तानपुरी इलाके में कार से किसी चीज के टकराने की आवाज आई थी, लेकिन उन लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। साथ ही सड़क खराब होने की वजह से उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि कार में युवती फंस गई है।

दोषियों को दी जाएगी कड़ी से कड़ी सजा: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह ट्वीट कर कहा कि कंझावला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments