Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पेपर लीक के आरोपी को किया ब्लैक...

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पेपर लीक के आरोपी को किया ब्लैक लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पेपर लीक के आरोपी अभ्यर्थियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया हैं| साथ ही उनके आयोग की परीक्षाओं में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया हैं| एसटीएफ ने अभी तक तीन भर्तियों में से करीब 400 संदिग्ध अभ्यर्थियों को चिन्हित किया हैं| इस बात की जानकारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने दी हैं|

बता दें, आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती की परीक्षा चार व पांच दिसंबर 2021 को कराई थी। इसके परिणाम सात अप्रैल को आए थे। इसमें 2,16,532 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमे से 1,46,370 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इस भर्ती का पेपर लीक होने के बाद अब तक करीब 135 संदिग्धों के मजिस्ट्रेटी बयान एसटीएफ दर्ज करवा चुकी है। इनके संपर्क के अभ्यर्थियों की जांच चल रही है।

वहीं, वन दरोगा भर्ती की परीक्षा आयोग ने 16 से 21 जुलाई 2021 को कराई थी| जिसमें 83,776 अभ्यर्थियों में से 51,961 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस भर्ती में भी एसटीएफ अब तक करीब 129 संदिग्ध उम्मीदवारों को चिन्हित कर चूका है। 

वहीं, सचिवालय रक्षक की परीक्षा 26 सितंबर 2021 को हुई थी, जिसमें 36,533 अभ्यर्थियों में से 25,805 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें भी करीब 150 संदिग्ध चिन्हित हुए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments