Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबारात बनी जंग का मैदान, बैंड वाले और बारातियों के बीच छिड़ा...

बारात बनी जंग का मैदान, बैंड वाले और बारातियों के बीच छिड़ा विवाद

देहरादून: गांव में बरातियों ने बैंड वाले को डांस करने के लिए रुकने के लिए कहा जिसपर विवाद छिड़ गया I बारातियों की बात न मानने पर उन्होंने बैंड वाले के साथ अभद्रता कर दी I जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हुन्गामम हुआ

घटनाक्रम के अनुसार क्षेत्र के ग्राम डाडापटटी निवासी एक ग्रामीण के बेटे की बारात क्षेत्र के ही ग्राम अकबरपुर कालसो मे एक ग्रामीण के यहाँ गई थी। जैसे ही बराती गांव में बरद्वारी कर रहे थे तो इसी बीच एक बराती और बैंड बजाने वाले के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई और मारपीट कर दी।

इसी दौरान गांव के एक विशेष समुदाय के कुछ लोग बैंड वाले वयक्ति के पक्ष में आकर बरातियों के साथ धक्कामुक्की करने लगे। जिसके बाद बरातियों के पक्ष में भी दूसरे समुदाय के लोगों ने आकर हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों के बीच पथराव हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किसी तरह संभाला।

इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। साथ ही पुलिस तैनात कर दी गई। जिसके चलते दुल्हन की विदाई के लिए गांव छावनी में तब्दील हो गया।  ए

सपी देहात स्वप्न किशोर ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि मामला बैंड वाले और बरातियों के बीच का था। जिसमे गांव वाले भी आ गए थे। फिलहाल मामला शांत हो गया है। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रोथाण ने बताया कि अकबरपुर कालसो निवासी तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments