Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeहादसाकबाड की दुकान में लगी आग, आस-पास की झोपडियों और वाहन झुलसे

कबाड की दुकान में लगी आग, आस-पास की झोपडियों और वाहन झुलसे

रुद्रपुर: किच्छा रोड पर शनिवार तड़के एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। इस दौरान पास में बनी झोपड़ियां और कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए। आग इतनी विकराल थी कि सबकुछ जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी तीन वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दुकान में आग लगने के दौरान वहां पास में बनी दो झोपड़ियां भी जल गईं। साथ ही वहां पर खड़ी एक बाइक, एक मैजिक लोडर और करीब तीन ई-रिक्शे भी आग की चपेट में आ गए। हालांकि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

दमकल कर्मियों ने आशंका जताई है कि प्रथम दृष्टया रात में घटना स्थल पर किसी ने बीड़ी और सिगरेट पी कर फेंकी होगी। जिससे आग लगी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments