Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयमेघालाया की नई महिला चीफ सेक्रेटरी रिबेक्का सुचियांगः क्या है रिस्ता उत्तराखंड...

मेघालाया की नई महिला चीफ सेक्रेटरी रिबेक्का सुचियांगः क्या है रिस्ता उत्तराखंड से


देवेंद्र बुड़ाकोटी

देहरादून: मेघालाया की महिला चीफ सेक्रेटरी रिबेक्का सुचियांग का उत्तराखंड से बड़ा खास रिस्ता है। भरतीय परंपरा की दृष्टि से देखा जाय तो उनका उत्तराखंड से रिस्ता नहीं बल्कि वह उत्तराखंड की ही महिला हैं। क्योंकि रिबेक्का मेघालाया की बेटी हैं तो वहीं वह उत्तराखंड की बहू भी हैं। भारतीय विवाह पद्धति के अनुसार उत्तराखंड की बहू होने के नाते उन्हें यहां की महिला होने का अधिकार प्राप्त है।

मेघालाया की महिला चीफ सेक्रेटरी रिबेक्का सुचियांग का विवाह उत्तराखंड के दिनेश जुयाल से हुआ है। दिनेश भारतीय रेवेन्यू सेवा मे वरिष्ठ अधिकारी के पद पर हैं। दिनेश जुयाल मूल रूप से कॉलिंडा गांव, थैलीसैंण ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल के है। उनके पिता का नाम कर्नल चंडी प्रसाद जुयाल है। जो अब इस दुनियां में नहीं हैं।

कर्नल चंडी प्रसाद के छोटे भाई प्रोफेसर पद्मा दत्त जुयाल भी पूर्व में कुमंउं यूनिवर्सिटी अल्मोड़ा में एचओडी और डीन एजुकेशन फैकल्टी के पद पर रहे हैं। जो अब सेवानिवृत्ति के बाद देहरादून मेरहते हैं।

मेघालया की बेटी और उत्तराखंड की बहू रिबेक्का वैनेसा सुचियांग1989 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। जिन्हें अब मेघालय का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह राज्य की पहली मूल महिला हैं जो यहां की नौकरशाही का नेतृत्व कर रही हैं। इससे पूर्व पीपी त्रिवेदी 80 के दशक के अंत में मेघालय की पहली महिला मुख्य सचिव थीं। परंतु वह यहां की मूल नहीं थी।

सुचियांग इससे पहले राज्य के गृह, वित्त, कार्मिक जैसे विभागों में सेवा दे चुकी हैं। राज्य की मुख्य सचिव नियुक्त होने पर रिबेक्का ने कहा कि वह प्रतिष्ठित पद पाने वाली पहली खासी महिला बनकर सम्मानित महसूस करती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments