Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधपुलिस नहीं बिगाड़ने देेगी क्षेत्र का माहौलः एसपी

पुलिस नहीं बिगाड़ने देेगी क्षेत्र का माहौलः एसपी

उधमसिंहनगर: पुलिस ने विगत कई दिनो से जारी सोशल मीडिया पर भेदभावपूर्ण और सद्भावना बिगाड़ने वाली टिप्पणियों पर एक्शन लेते हुए मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

एसपी कार्यालय में मामले की जानकारी देते हुए एसपी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र का माहौल किसी भी सूरत में बिगड़ने नही दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया के फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर आपत्तिजनक पोस्ट कर अथवा टिप्पणी कर क्षेत्र व प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते चले आ रहे थे। जिस पर काशीपुर पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए एक्शन लिया गया है।

उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों की सोशल मीडिया पर बनी आइडी खंगाल कर उनके रिकॉर्ड निकाले गए हैं और कुल 12 से 15 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कोतवाली काशीपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसपी काशीपुर ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में और कोई भी यदि इस तरह का कोई कृत्य करता पाया गया तो पुलिस एक्शन लेने से पीछे नहीं हटेगी।

इसके अलावा एसपी अभय प्रताप सिंह ने क्षेत्र की जनता से यह अपील भी की है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और सद्भावना बिगाड़ने वाली किसी भी पोस्ट को न शेयर करें और न ही उस पर कोई टिप्पणी कर क्षेत्र का शांत माहौल बिगाड़ने का प्रयास करें यदि ऐसा होता है तो पुलिस तुरंत एक्शन में आएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments