Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविजिलेंस कोर्ट भेजी आय से अधिक संपत्ति मामले में दून के मेयर...

विजिलेंस कोर्ट भेजी आय से अधिक संपत्ति मामले में दून के मेयर की जांच रिपोर्ट

देहरादून: प्रदेश की राजधानी दून के मेयर और पार्षद पर लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के मामले में विजिलेंस टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट विजिलेंस कोर्ट को भेज दी है। बता दें कि धर्मपुर के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग निवासी विकेश सिंह नेगी ने मेयर सुनील उनियाल गामा और पार्षद कमली भट्ट के खिलाफ न्यायालय के समक्ष एक प्रार्थनापत्र दायर किया था।

दायर प्दोरार्नोंथनापत्र में नेगी ने दोनों पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाकर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने विजिलेंस टीम को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। आठ जून को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान ने अदालत को पत्र लिखा है कि विकेश सिंह नेगी की शिकायत के आधार पर निरीक्षक की ओर से जानकारी हासिल कर मुख्यालय भेज दी गई है। प्रार्थनापत्र में लगाए आरोपों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

दरअसल, एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने आरटीआई के तहत मेयर और पार्षद की संपत्ति के बारे में सूचना मांगी थी। जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सालों में ही मेयर की संपत्ति में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। उनकी संपत्ति 20 करोड़ से अधिक बताई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments