Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeहादसा कांवड़ लेने जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से...

 कांवड़ लेने जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

रुद्रपुर :हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवार एक युवक की कुंडा थाना स्थित टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस दोरान उधरहादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सुबह ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक बादल तीन भाई पंकज व कन्हैया थे। बताया जा रहा है कि बादल अविवाहित है और ठेली लगाकर घर का भरण-पोषण करता था। उधर कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया है।

रुद्रपुर के सुभाष कॉलोनी निवासी बादल (22) पुत्र राजू अपने भाई पंकज और दोस्त शिवम पुत्र दलीप दास व परवेस कोहली पुत्र बृजलाल के साथ रात लगभग 12 बजे रुद्रपुर से हरिद्वार गंगाजल लेने दो बाइक से निकले थे। इसी दौरान कुंडा थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास रात लगभग 3 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बादल को अपनी चपेट में ले लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments