Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeहादसाखाई में गिरा पिकअप वाहन

खाई में गिरा पिकअप वाहन

पौड़ी: पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सकुशल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 108 के माध्यम से कोतवाली पौड़ी के चैकी पाबो को सूचना मिली कि पौड़ी खिर्सू मार्ग पर गौड़ख्या मांडाखाल के समीप एक यूटिलिटी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो पाया कि वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसमें दो लोग सवार थे जो गम्भीर घायल थे। जिन्हे पुलिस कार्मिकों द्वारा फायर सर्विस एवं जिला आपदा टीम की सहायता से सकुशल रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

घायलों के नाम सर्वर पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी भागलपुर, बिहार व देवेन्द्र सिंह पुत्र छौनदाड़ सिंह, निवासी अलकनन्दा विहार, श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल बताये जा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments