Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहृदयरोग मुक्त भारत अभियान कार्यशाला में लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त...

हृदयरोग मुक्त भारत अभियान कार्यशाला में लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की

देहरादून। ‘हृदयरोग मुक्त भारत अभियान के तहत राजपुर रोड स्थित एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को माधवबाग के संस्थापक और एम.डी. डॉ. साने ने  अध्यक्षता की एवं उन्होंने अपने संबोधन में जीवनशैली रोग जैसे कि डायबिटीज, हृदय रोग, मोटापा, और रक्तचाप से निपटने में स्वस्थ जीवनशैली को सबसे ज्यादा महत्व दिया। माधवबाग की विशेषज्ञता पर ध्यान देते हुए, डॉ. साने ने आयुर्वेदिक उपचार के कई प्राकृतिक और साइड-इफेक्ट फ्री तरीकों के बारे में बताया। डॉ. रोहित साने ने कहा कि भारत के अन्य शहरों के मुताबिक देहरादून के वातावरण में बहुत शुद्धता है, परंतु खान पान और जीवन शैली का बदलाव न सिर्फ देहरादून में बल्कि पूरे उत्तराखंड में हुआ है और ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि  हम अपने स्वास्थ्य का  देख-रेख अच्छे से करें और अपने दैनिक आदतों में उन चीजों को शामिल करें जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
15 से अधिक सालों का अनुभव होते हुए, माधवबाग ने जीवनशैली रोगों से पीड़ित 10 लाख रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है। ‘हृदयरोग मुक्त भारत अभियान’ सेमिनार के माध्यम से डॉ. रोहित साने ने रोगों से बचाव के लिए लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, और तनाव प्रबंधन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी। उनका मानना है कि, इन जीवनशैली परिवर्तनों की प्रोत्साहना के चलते मरीजों को न सिर्फ जीवनशैली रोगों से, बल्कि उनके लक्षणों से भी छुटकारा पाने का मौका मिलता है। माधवबाग के आयुर्वेदिक उपचार प्राचीन ज्ञान और वैज्ञानिक शोध पर आधारित हैं और जब जीवनशैली विकसित होती है, वर्तमान चिकित्सा और आयुर्वेद के बीच समरसता बढ़ती है। इस समरसता की बदौलत जीवनशैली रोगों द्वारा पैदा की गई चुनौतियों का सामना करने का प्राकृतिक समाधान मिलता हैं। इस कार्यक्रम में आनंद स्वरूप (आईएएस ग्रामीण विकास एवं आयुष), अरुण कुमार त्रिपाठी (कुलपति उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय), आर.सती (परिसर निदेशक, उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय) एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments