Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डअपर मुख्य सचिव ने वन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा...

अपर मुख्य सचिव ने वन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग से सम्बन्धित मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की

देहरादून: अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द वर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में वन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग से सम्बन्धित मा0 मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन घोषणाओं/निर्णयों में शासनादेश जारी हो चुका है, उनमें शत प्रतिशत लाभार्थियों को लाभ अनुमन्य कराते हुए इसकी सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध करायी जाए। घोषणा पोर्टल पर नियमित रूप से सूचनाओं को अपडेट किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि विभागीय स्तर पर प्रत्येक घोषणा के संदर्भ में परियोजना के टीएसी की संस्तुति का अनुश्रवण किया जाय एवं टीएसी की संस्तुति के आधार पर विभागीय स्तर पर निविदा इत्यादि आमंत्रित करने की कार्यवाही कर ली जाए, जिससे समय की बचत हो।

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि मेडिकल कॉलेजों में निःशुल्क इलाज का लाभ सभी राज्य आन्दोलनकारियों को प्रदान करना सुनिश्चित कराएं तथा गोल्डन कार्ड से सम्बन्धित शासनादेश अविलम्व निर्गत किया जाए। इसके साथ ही खटीमा में एक माह में डायलिसिस सेंटर का संचालन सुनिश्चित कराया जाए तथा लालढांग में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सुदृढीकरण हेतु कार्य प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सोमेश्वर, अल्मोड़ा के अन्तर्गत सोमेश्वर हॉस्पिटल को उच्चीकृत किये जाने का शासनादेश 15 दिन के भीतर निर्गत किया जाए।

उत्तराखण्ड राज्य हेतु सकल घरेलू उत्पाद के समान सकल पर्यावरणीय उत्पाद की आंकलन किये जाने सम्बन्धी प्रकरण अविलम्व मंत्रिमण्डल के अनुमोदनार्थ प्रस्तुत किया जाए। इस घोषणा का क्रियान्वयन पर्यावरण विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिये कि उत्तखण्ड के टाईगर रिजर्व, नेशलन पार्क, वन्य जीव अभ्यारण्य, कन्जर्वेशन रिजर्व, नेचर पार्क आदि में 12 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिये जाने सम्बन्धी शासनादेश 01 सप्ताह के भीतर निर्गत किया जाए। उत्तराखण्ड के लोगों को वनों एवं वन्य जीवों के आर्थिकी से जोड़ने हेतु सी०एम०यंग- ईका प्रिन्योर स्कीम का प्रस्ताव तत्काल तैयार कर अनमोदनार्थ प्रस्तुत किया जाए।

ऋषिकेश विधान सभा के अन्तर्गत गुलदार, हाथी एवं अन्य जानवरों से प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था की जाए। विभागीय स्तर पर जिन घोषणाओं एवं परियोजनाओं के आगणन शासन को प्राप्त हो चुके हैं, उनके संदर्भ में एक सप्ताह के अन्दर शासनादेश निर्गत करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।

इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, पंकज कुमार पाण्डेय, अपर प्रमुख वन संरक्षक जीएस पाण्डे, सचिव (प्रभारी) एस.एन.पाण्डे, विशेष कार्याधिकारी, मा0 मुख्यमंत्री आर0सी0शर्मा, उपसचिव हीरा सिंह बसेड़ा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments