Latest news
एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे घ्सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन देहरादून में दलहन उत्पादन को बढ़ाने को क्लस्टर आधारित माइक्रोप्लानिंग पर जोर हर रविवार गांव पहुंचेगा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, एक घंटा करेगा समाज के नाम तमकनाला आपदा पर सीएम धामी की सीधी नजर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं देवराणा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने पौड़ी से किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारम्भ हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

[t4b-ticker]

Wednesday, August 12, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में लोकसभा व विधानसभा की सीटें बढ़ाने की मांग

उत्तराखंड में लोकसभा व विधानसभा की सीटें बढ़ाने की मांग

टिहरी। भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने बड़ी मांग की है। किशोर उपाध्याय ने कहा उत्तराखंड में 101 विधाननसभा सीटें, 11 लोकसभा सीटें और 5 राज्यसभा की सीटें होनी चाहिए। उन्होंने कहा इसके प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। जिसके पहाड़ का विकास हो सकेगा। किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड का 72 प्रतिशत क्षेत्र जंगल का है। केंद्र सरकार को केंद्रीय सेवा में पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आरक्षण देना चाहिए। उनके बिजली, पानी का बिल माफ होना चाहिये। एक गैस सिलेंडर निशुल्क मिलना चाहिए। पहाड़ी क्षेत्रों में फसल को जंगली जानवर काफी नुकसान कर रहे हैं। जिसको लेकर राज्य सरकार को घ्5 हजार प्रति नाली के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा पहाड़ी क्षेत्रों में लगाातर बाघ, गुलदार लोगों को निशाना बना रहे हैं। जिसको देखते पीड़ित परिवार को 50 लाख, एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिये। घायल व्यक्ति को भी सरकारी नौकरी के साथ मुआवजा दिया जाना चाहिये।
मसूरी में टिहरी से भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा सभी लोगों को हिमालय को बचाने को लेकर काम करना होगा। उन्होंने कहा दिन प्रतिदिन हिमालय से बर्फ खत्म होती जा रही है। अगर हिमालय से बर्फ खत्म हुई, तो ना तो गंगा बचेगी और ना ही यमुना और ना ही टिहरी झील। उन्होंने कहा टिहरी पर्यटन की दृष्टि से तभी विकसित होगा, जब टिहरी बांध में पानी रहेगा। उन्होंने कहा देश-विदेश के वैज्ञानिक कह रहे हैं कि एक दशक के बाद हिमालय पर एक बूंद बर्फ नहीं रहेगी। उन्होंने कहा बर्फ से लगाातर ढके रहने वाले बंदरपूंछ पर्वत पर वर्तमान में जरा भी बर्फ नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा वह टिहरी जिले को मेडिकल टूरिज्म और शिक्षा का डेस्टिनेशन बनाना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments