Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,दो आतंकी ढेर

बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,दो आतंकी ढेर

देहरादून: कश्मीर घाटी के बडगाम जिले में जिला अदालत परिसर के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए है| सुरक्षाबलों को उनके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है| सर्च ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार बडगाम जिला अदालत परिसर के पास एक विशेष इनपुट पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम की तरफ से नाका लगाया गया था। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई। आतंकवादियों ने इसकी भनक लगते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि दोनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें अरबाज मीर और शाहिद शेख शामिल है। दोनों पुलवामा के रहने वाले थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे। हाल की मुठभेड़ में दोनों आतंकी फरार हो गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments