Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना

देहरादून: मौसम विभाग ने जोशीमठ में अगले तीन दिन मुश्किल भरे बताया हैं| मौसम विभाग ने 19, 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है। साथ ही उन्होंने राज्य के कुछ इलाकों में हल्की धूप खिली रहने व कहीं बादल छाए रहने की बात कही हैं| वहीं, हरिद्वार और आस पास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन चार तिथियों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से प्रदेश मेें मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को बारिश, वहीं 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रभावित इलाके जोशीमठ में सरकार, शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी रहने की संभावनाएं थोड़ी कम हैं, जो राहत की बात है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में घना कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments