Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिनाग पंचमी पर टपकेश्वर मंदिर पहंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

नाग पंचमी पर टपकेश्वर मंदिर पहंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु

देहरादून: नाग पंचमी पर शिवालयों में पूजा पाठ के लिए काफी श्रद्धालु उमड़े। भगवान शिव के प्रिय नाग देवता की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नाग पंचमी पर दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की छह फीट की प्रतिमा स्थापित की। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा मंदिर में सुबह से ही नाग पंचमी को पूजा के लिए श्रद्धालु पहुंचे।

टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नाग पंचमी पर दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की छह फीट की प्रतिमा स्थापित की। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव आरती कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा मंदिर में सुबह से ही नाग पंचमी को पूजा के लिए श्रद्धालु पहुंचे।

इधर  टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पहाड़ी से काफी मलबा आ गया। सुबह पौने पांच बजे मलबा मंदिर की लिफ्ट के पास आया। जिससे मंदिर तक जाने वाला रास्ता बंद हो गया। गनीमत रही कि इस समय वहां कोई श्रद्धालु नहीं था। इसके बाद मंदिर सेवादल की ओर से मलबा को हटावाने का काम शुरू किया। फिलहाल मलबा को हटाया गया है। मंदिर के दिगंबर भरत गिरी ने बताया कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। भगवान टपकेश्वर का आशीर्वाद है कि जिस वक्त मलबा गिरा वहां कोई भी नहीं था और श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने तक रस्ते को साफ कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments